Monday, February 16, 2026

सूने मकान से जेवर और नगदी की चोरी

Must Read

सूने मकान से जेवर और नगदी की चोरी

कोरबा। कटघोरा के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। मकान से सोने जेवर, नकदी सहित 50 हजार रुपए के सामानों की चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज किया है। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है। नगर पंचायत कटघोरा के वार्ड क्रमांक आठ में रहने वाला सैयद युनूस ससुराल 30 अक्टूबर को नागपुर गया था। नागपुर जाने से पहले वह घर के दरवाजे पर ताला लगाया था। रविवार को वापस घर लौटा। दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखे सोने की अंगूठी, हार व नकदी सहित अन्य सामानों की चोरी हो गई। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में चोरी का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This