Friday, February 20, 2026

सूर्यवंशी महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव

Must Read

सूर्यवंशी महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव

कोरबा। उत्सव वाटिका में सूर्यवंशी महिला मंडल ने सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढक़र अपनी सहभागिता निभाई। मुख्य अतिथि रामकली कारे (कवियित्री), अध्यक्ष गीता किरण (पार्षद) , सचिव रंजना राबिन, कमला रत्नाकर , गौरी प्रधान, जानकी खरसन, मालती सूर्यवंशी, संगीता सूर्यवंशी, गीता रत्नाकर, ललिता सूर्यवंशी, पुष्पा खरसन, मीरा सरवन, राजेश्वरी सूर्यवंशी, विनिता टाईगर, आरती कौशिक, भुनेश्वरी, जानकी खरसन रही। इस दौरान मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जानकी, पुष्पा, कमला,भुनेश्वरी ने मधुर गीत प्रस्तुत किये। ललिता, मालती, संगीता, गौरी प्रधान द्वारा सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों के नृत्य में सोनम प्रथम, मुस्कान और आन्या द्वितीय, संस्कृति प्रधान तृतीय रही। नन्हे-मुन्ने रोशनी, रजनी, सुनिधि, ऋषिका बच्चों ने गीत संगीत में मन को मोह लिया। बच्चों के खेल-कूद बलून रेस में सोनम और मौसमी प्रथम, मुस्कान किरण और आन्या किरण द्वितीय, पीहू और ऋषिका तृतीय रही। महिलाओं के खेल कूद प्रतियोगिता बलून रेस में रामकली कारे और गीता किरण प्रथम, गौरी प्रधान और आरती कौशिक द्वितीय, पुष्पा खरसन और राजेश्वरी तृतीय रही।सावन क्वीन प्रतियोगिता में आरती कौशिक सावन क्वीन, फर्स्ट रनर अप रामकली कारे और सेकेण्ड रनर अप ललिता सूर्यवंशी को ताज पहना कर सम्मानित किया गया। निबंध हरेली में रितिका और गाने में मुस्कान किरण को स्पेशल इनाम दिया गया। सभी महिलाओं ने झूले का आनंद लिया। अध्यक्ष गीता किरण के साथ रंजना राबिन और पुष्पा खरसन द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This