Monday, February 16, 2026

सेफ्टी टीम ने रजगामार खदान का किया निरीक्षण

Must Read

सेफ्टी टीम ने रजगामार खदान का किया निरीक्षण

कोरबा। एसईसीएल कोरबा सेफ्टी कमेटी के सदस्यों ने सुरक्षा पखवाड़ा के तहत रजगामार खदान का निरीक्षण करते हुए कोयला कामगारों को जागरूक किया। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उन्हें हर समय सजग रहने के लिए कहा गया। सेफ्टी कमेटी में शामिल सदस्यों ने कहा कि कोयला कामगार खदान के भीतर में जाकर हमेशा होशियारी के साथ काम करें। मशीनों को हाथ लगाने से पहले आसपास नजर उठाकर देख लेना चाहिए। इसके पहले कल इन सदस्यों ने बल्गी खदान में जाकर कोयला कामगारों से मुलाकात की थी और उन्हें भी दिशा निर्देश दिए थे। लगातार सेफ्टी कमेटी के सदस्यों के द्वारा खदानों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने सराईपाली, मानिकपुर व बल्गी खदान का निरीक्षण करने के बाद बुधवार को रजगामार खदान पहुंचे।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This