Thursday, February 12, 2026

सेवानिवृत्त कामगारों को बोनस भुगतान की मांग

Must Read

सेवानिवृत्त कामगारों को बोनस भुगतान की मांग

कोरबा। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने कोल इंडिया से सेवानिवृत्त हुए कामगारों को नए वेतनमान की राशि और सालाना बोनस के भुगतान की मांग की है। इसे लेकर मजदूर संघ के महामंत्री सुधीर घुरडे ने कोल इंडिया चेयरमेन को पत्र लिखा है। इसमें बताया है कि कोल इंडिया में 11वां वेतन समझौता लागू होने से पहले बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। कंपनी की ओर से अभी तक उनकी एरियर राशि का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि इस राशि का भुगतान अगस्त 2023 तक किया जाना था। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांग को लेकर संघ ने कई बार कोल इंडिया का ध्यान आकृष्ट कराया है लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की है। संघ ने बोनस भुगतान से वंचित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अतिशीघ्र राशि प्रदान करने के लिए कहा है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This