सेवा भारती की नई कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष चुने गए डॉ.विशाल उपाध्याय
कोरबा। सेवा भारती की बैठक कुआँभट्टा स्थित विवेकानंद सदन में संपन्न हुई, जिसमें अगले तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।कार्यकारिणी घोषणा से पूर्व पिछले तीन वर्षो की रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें तीन वर्षो के सेवा कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात पिछले कार्यकारिणी को भंग करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन द्वारा सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी के नामों का घोषणा किया गया, जिसमें अध्यक्ष डा. विशाल उपाध्याय, उपाध्यक्ष ज्योति बुटोलिया, वैभव चौरसिया, सचिव सुनील जैन, सह सचिव निकेश अग्रवाल, सह सचिव उमेश सोनी, कोषाध्यक्ष गोविन्द माधव, सदस्य किशोर साहू, अजय पांडेय, अधि. सूनील मिश्रा, अभिषेक शर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य नरेंद्र पटेल, रेखा सिंह, रीता श्रीवास्तव, पदमिनी साहू नियुक्त किए गए हैं। इस मौके पर विजय पुराणिक, ओमप्रकाश सिसोदिया, लोमस राम की उपस्थिति में चंद्रशेखर देवांगन द्वारा सेवा भारती कोरबा की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन एवं घोषणा की गई।
![]()




























