Sunday, February 15, 2026

सोसायटी से खाद्यान्न की चोरी

Must Read

सोसायटी से खाद्यान्न की चोरी

कोरबा। ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा के उचित मूल्य की दुकान का खाद्यान्न सामुदायिक भवन से चोरी होने की बांकीमोंगरा थाना में शिकायत की गई है। सरपंच उमा बाई व सचिव ने शिकायत पत्र में कहा है कि चाकाबुड़ा मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में उचित मूल्य दुकान के खाद्यान्न का भंडारण किया था। चोरों ने ताला तोडक़र 16 क्विंटल चावल, 3 क्विंटल चना, 1.50 क्विंटल शक्कर की चोरी कर ली है। मंदिर का ताला भी चोरों ने तोड़ा है। मामले में चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This