Wednesday, February 11, 2026

स्कूल जाने निकली छात्रा हुई लापता

Must Read

स्कूल जाने निकली छात्रा हुई लापता

कोरबा। कटघोरा थाना अंतर्गत निवासरत एक 15 वर्षीय छात्रा स्कूल जाते समय लापता हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना संबंधित थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार 11 दिसंबर की सुबह नेहा बंजारा स्कूल जाने के लिए करीब सुबह 8 बजे घर से निकली थी, लेकिन नेहा बंजारा स्कूल नहीं पहुंची। देर शाम तक नेहा स्कूल से घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी सहेली के घर सहित अन्य जगहों पर खोजबीन की, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं होने पर परिजनों ने घटना की सूचना संबंधित थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है नेहा स्कूल ड्रेस में थी। पिता संतोष बंजारा ने बताया कि नेहा की सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This