Monday, February 23, 2026

स्कूल नेशनल ताइक्वांडो में वेदान्त ने जीता कांस्य, बालको डीपीएस के छात्र का विदिशा में कमाल

Must Read

स्कूल नेशनल ताइक्वांडो में वेदान्त ने जीता कांस्य, बालको डीपीएस के छात्र का विदिशा में कमाल

कोरबा। विदिशा में चल रहे 68वीं स्कूल गेम्स नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बालको के रहने वाले होनहार फाइटर वेदान्त कश्यप ने एक बार फिर कोरबा और छत्तीसगढ़ को गौरांवित किया है। स्कूल गेम्स में वेदान्त के कांस्य जीतने पर परिवार एवं खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौलहै।
स्कूल गेम्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया और मध्यप्रदेश स्कूल विभाग द्वारा विदिशा के खेल स्टेडियम में आयोजित अंडर 14, 17 बालक, बालिका वर्ग में देश भर के 32 राज्यों एवं बोर्ड से कऱीब 1500 खिलाडियो के बीच चल रहे मुक़ाबले में में वेदांत ने अपने वजन समूह में मेडल जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ राज्य टीम के लिए कोरबा के खिलाड़ी मेहनत कर पदक जीत रहे हैं।जि़ले के खिलाड़ी वेदांत कश्यप ने छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। वेदान्त के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी, डिस्ट्रिक ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, सचिव लोकेश राठौर, कुंजला जायसवाल, वेदान्त के कोच योगेश श्रीवास ने ख़ुशी ज़ाहिर की है।
बॉक्स
35 किलोग्राम भार में पूरा किया चैलेंज
प्रतियोगिता में जहां देश भर से 1500 खिलाडिय़ों के मध्य रोचक मुक़ाबले चल रहे है। उसमें अंडर 35 किलोग्राम वजन समूह में वेदान्त ने चुनौती पूरी की । वेदान्त ने चुनौती देते हुए कई प्रदेशों के खिलाडिय़ों हराया और पदक पर क़ब्ज़ा जमाया। पूर्व में भी राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जि़ले व राज्य के लिये पदक जीत चुके वेदान्त ने छोटी उम्र से ही ताइक्वांडो का अभ्यास शुरू कर दिया था। वेदांत बालको डी पी एस के छात्र और बालको में कार्यरत नरेश कश्यप के पुत्र हैं।

Loading

Latest News

बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की बैठक

बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की बैठक 📍 बांकी मोंगरा: आगामी बोर्ड परीक्षाओं...

More Articles Like This