Sunday, February 15, 2026

स्कूल पड़ा था बंद, दौरे पर पहुंचे विधायक ने दिए व्यवस्था के निर्देश, लोगों की सूनी समस्याएं, शासन की योजनाओं से कराया अवगत

Must Read

स्कूल पड़ा था बंद, दौरे पर पहुंचे विधायक ने दिए व्यवस्था के निर्देश, लोगों की सूनी समस्याएं, शासन की योजनाओं से कराया अवगत


कोरबा। पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा विधानसभा क्षेत्र के सतत दौरे पर हैं। लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे हैं। समस्या निराकरण को लेकर उनके द्वारा पहल की जा रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से भी उन्हें अवगत करा रहे हैं। विधायक के दौरे से स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का संचार हुआ है। वह सहज रूप से अपनी बात विधायक के समक्ष रख रहे हैं। पाली तानाखार के विधायक मोहितराम केरकेट्टा अपने सघन दौरे के दौरान मंगलवार को ग्राम पंचायत सरभोका पहुंचे। जहां ग्रामीणजनों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समस्त कल्या कारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक शाला भवन जर्जर की स्थिति में बंद पड़ा हुआ है। विधायक ने मौके पर जाकर स्कूल की स्तिथि देखी। तत्पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी व ब्लाक शिक्षा अधिकारी को व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उसके पश्चात ग्राम सरभोका व रिंगनिया में भगवान श्री गणेश जी के दर्शन किए। पाली तानाखार के लोगों की सुख समृद्धि के लिए भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना की। गणेश समिति को अपना सहयोग राशि प्रदान किया। इस दौरान लक्ष्मी अग्रवाल, जनपद सदस्य शिवभरोष लकड़ा, आईटी सेल महासचिव गुरुबहाल टोप्पो, ग्राम पंचायत सरभोका सरपंच श्रीमती क्रांति टोप्पो, बूथ प्रभारी जयपाल सिंह सहित अनेक कांग्रेसी जन व अधिक संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उसके पश्चात ग्राम पंचायत डोंगनाला में चल रहे रामायण महोत्सव में विधायक शामिल हुए विधायक ने भगवान श्री राम से क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए 5000 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी जन व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This