Sunday, February 15, 2026

स्कूल में मचा बवाल, शिक्षक की हरकत का जताया विरोध

Must Read

स्कूल में मचा बवाल, शिक्षक की हरकत का जताया विरोध

कोरबा। जिले का पाली पड़निया गांव उस समय उबल पड़ा जब ग्रामीणों को पता चला कि सरकारी स्कूल में उनके बच्चों को ईश्वर का नाम लेने अथवा टीका लगाने पर प्रताड़ित किया जाता है। एक शिक्षक की हरकतों से परेशान विद्यार्थियों ने जब इसकी जानकारी पालकों को दी तो लोगों में आक्रोश फैल गया। कई लोग शाला परिसर पहुंच गए और संबंधित शिक्षक को बुलाकर उसकी जमकर खैर खबर ली,हालांकि शिक्षक क्षमा मांगते दिखाई दिए लेकिन ग्रामीण उन्हें क्षमा करने के मूड में नहीं है। इसीलिए उन्होंने इसकी जानकारी सर्वमंगला चौकी पुलिस और शिक्षा विभाग को भी दे दी। बताया जा रहा है कि संबंधित स्कूलों में तीन गांव के बच्चे अध्ययन करने पहुंचते हैं। इन तीनों गांव के लोग एकत्रित होकर सनातन विरोधी शिक्षक की हरकतों का विरोध करते रहे।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This