कोरबा। यातायात पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद लोग दो पहिया व चार पहिया में स्टंटबाजी से बाज नहीं आ रहे। ऐसे ही पिकअप वाहन में स्टंट करना चालक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 45 सौ रूपए समन शुल्क वसूला है।
दो दिन पूर्व सुनालिया मुख्य मार्ग में पिकअप का चालक स्टंटबाजी कर रहा था। वह पिकअप के पीछे दोनों ओर बोरियां लादकर लहराते हुए गाड़ी चला रहा था। जिसे कुछ लोगों ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया था। चालक की स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। उनके निर्देश एएसपी लखन पटले के मार्गदर्शन में यातायात थाने के एएसआई मनोज राठौर ने अपनी टीम के साथ पिकअप वाहन की पतासाजी शुरू की। यातायात पुलिस ने टाटा मैजिक पिकअप क्रमांक सीजी 12 बीएम 5368 के संबंध में जानकारी एकत्रित की। यह वाहन सीतामढ़ी में रहने वाले मनीष तिवारी की निकली। वह खुद ही वाहन चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहा था। यातायात पुलिस ने मामले में एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 45 सौ रूपए समन शुल्क की वसूली की है।
![]()

