Wednesday, February 18, 2026

स्टॉप डेम में नहाने गया बालक डूबा, मिला शव

Must Read

स्टॉप डेम में नहाने गया बालक डूबा, मिला शव

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा के दिन अपने दोस्तो के साथ चटाईनार मे बने स्टॉप डेम में नहाने गया 11 वर्षीय बालक गौरव नहाते समय पानी में बहकर लापता हो गया। जिसकी खबर फैलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। देर शाम तक काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का पता नही चल सका। अंधेरा होने की वजह से खोजबीन बंद कर दिया गया था। सोमवार की सुबह फिर बच्चे की खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया। बच्चे के बारे में बताया जा रहा है कि गौरव कौशिक पिता स्व प्रेम कुमार कौशिक निवासी नराईबोध है, पिता के देहांत के बाद उसके नाना बुद्धू लाल कौशिक जो की बलगी एसईसीएल में कार्यरत है और बलगी कॉलोनी में ई/10 में निवासरत है, अपने नाती गौरव और बेटी को अपने पास ले आए, गौरव केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा में 7 वीं कक्षा का छात्र है। बताया जा रहा है की कल विश्वकर्मा की पूजा पर स्कूलों की छुट्टी थी, गौरव अपने दोस्तों के साथ बलगी से चटाईनार स्टॉपडेम नहाने आया हुआ था। नहाने के दौरान वह बह गया। कोरबा रेस्क्यू टीम को भी सूचना दी गई बच्चे की खोजबीन की जा रही थी। लगभग 24 घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This