Sunday, March 1, 2026

स्थानांतरण के बाद भी भारमुक्त नहीं होने वाले अधिकारियों की मांगी गई जानकारी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनपद सीईओ से किया जवाब तलब

Must Read

स्थानांतरण के बाद भी भारमुक्त नहीं होने वाले अधिकारियों की मांगी गई जानकारी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनपद सीईओ से किया जवाब तलब

कोरबा। स्थानांतरण के बाद भी कई अधिकारी और कर्मचारी भारमुक्त नहीं हुए हैं। ऐसे अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी राज्य शासन को भेजी जाएगी। इसे लेकर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनपद सीईओ से भारमुक्त नहीं होने वाले अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी तलब की है। शासकीय सेवकों के पदस्थापना, स्थानांतरण के फलस्वरूप नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में पालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने कराने कहा गया है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनपद सीईओ को जानकारी उपलब्ध कराने निर्देशित किया है। विभाग अंतर्गत पदस्थ संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त, परियोजना अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी, विकास विस्तार अधिकारी एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके बाद भी कई अधिकारी भारमुक्त नहीं हुए हैं। तत्संबंध में भारमुक्त नहीं होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र “अ” एवं “ब”में चाही गई है। जिसे प्रतिवेदन राज्य कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This