स्थापना दिवस पर निकाली जाएगी रैली
कोरबा। एनटीपीसी कोरबा स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता विश्वजीत मंडल ने की। संचालन जिला मंत्री नवरतन बरेठ ने – किया। इसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल, विभाग प्रमुख डी वेंकटराव, जिला के सभी उद्योग व इकाइयों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे। 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ के 70 वें वर्ष के पदार्पण होने पर संबंधित कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के साथ चर्चा हुई। इसमें जिला में केंद्रीय रूप से शोभायात्रा, रैली व गोष्ठी कार्यक्रम किया जाना तय हुआ है। इसकी तैयारी के लिए जिला के पदाधिकारी एवं सभी यूनियनों को उनकी जवाबदारी सौंपी गई।
![]()

