स्नान और दान-पुण्य के महापर्व मकर संक्रांति को लेकर उत्साह

Must Read

स्नान और दान-पुण्य के महापर्व मकर संक्रांति को लेकर उत्साह

कोरबा। स्नान और दान-पुण्य का महापर्व मकर संक्रांति पर्व मंगलवार को मनाई जाएगी। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। मंदिरों में तैयारियां जोरों पर है। एसईसीएल स्थित श्री अय्यपा मंदिर सैंकड़ों दीपों से जगमगाएगा। समिति के पदाधिकारी, सदस्य सहित अन्य श्रद्धालु रविवार की देर रात तक तैयारी में जुटे रहे।मकर संक्रांति पर्व पर विभिन्न प्रांतों में अलग-अलग मान्यताएं हैं। इस दिन काला तिल, गुड़, दही, चूड़ा व खिचड़ी खाने की परंपरा है। घर-घर तिल लड्डू सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजन बनाने बनाए जा रहे हैं। पतंग महोत्सव को लेकर बच्चे से बड़ों में खासा उत्साह है। गली-मोहल्ले में जहां बच्चे पतंग लेकर दौड़ रहे हैं। आसमान भी में रंग-बिरंग उड़ते हुए पतंग नजर आने लगे हैं। इसी के साथ पतंग की मांग बढ़ गई है। दुकान में पतंग लेने की लोगों की भीड़ लग रही है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This