Friday, February 13, 2026

हटाए गए ग्राम पंचायत नुनेरा के रोजगार सहायक

Must Read

हटाए गए ग्राम पंचायत नुनेरा के रोजगार सहायक

कोरबा। ग्राम पंचायत नुनेरा के रोजगार सहायक जितेन्द्र तंवर को पद से पृथक कर दिया गया है। जनपद पंचायत पाली मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि रोजगार सहायक को प्रधानमंत्री आवास निर्माण (ग्रामीण) के कार्य में लापरवाही बरतने व वांछित प्रगति नहीं लाने चेतावनी पत्र दिया गया था। इसके साथ ही योजना के कार्य में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुचारू रूप से नहीं दिया गया। इसके बाद भी रोजगार सहायक को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 19 व 23 सितंबर को बुलाया गया था, जिसमें जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण जितेन्द्र तंवर को छग सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) के नियम के तहत एक माह का वेतन देते हुए पद से पृथक किया गया है। ज्ञात रहे कि पूर्व में भी रोजगार सहायक को शोकाज नोटिस जारी हुए थे, जिसका जवाब नहीं दिया गया। जिस पर जिला पंचायत कोरबा के द्वारा सेवा समाप्ति हेतु पत्र भी जारी किया गया था।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This