Thursday, February 12, 2026

हड़ताल करने वाले पोड़ी उपरोड़ा के 105 सहायक शिक्षकों का वेतन रूका

Must Read

हड़ताल करने वाले पोड़ी उपरोड़ा के 105 सहायक शिक्षकों का वेतन रूका

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के 105 सहायक शिक्षक अगस्त 2023 में सहायक शिक्षक फेडरेशन के आह्वान पर 12 दिनों तक जिले व प्रदेश के अन्य साथियों के साथ हड़ताल पर रहे। हड़ताल उपरांत जिले के अन्य ब्लॉक के सहायक शिक्षकों का हड़ताल अवधि का वेतन बिना कटे प्राप्त हो गया, केवल पोड़ी उपरोड़ा के 105 सहायक शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया। पोड़ी ब्लॉक के सहायक शिक्षकों ने पत्र लिखकर सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे से हड़ताल अवधि का वेतन दिलाने की मांग की। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रदेश संयोजक विवेक दुबे व प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा को सहानुभूतिपूर्वक विचारकर सहायक शिक्षकों का वेतन भुगतान हेतु कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा को निर्देशित करने हेतु आग्रह किया। प्रदेश संयोजक और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जिला शिक्षा अधिकारी टी. पी. उपाध्याय द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार कर जल्द वेतन भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया। आज सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव विपिन यादव, जिला संरक्षक मुकुंद उपाध्याय, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनय शुक्ला, कोषाध्यक्ष बी आर यादव, संतोष कर्ष, तारकेश मिश्रा, राघवेंद्र राठौर, नितिन खेमका, बाल गोविंद श्रीवास, चंद्र प्रकाश, विक्रम सिंह, मनहरण लाल, अशोक साहू, मंगल सिंह, सुरेंद्र आंडिल वह अन्य साथी उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This