हमें नकारात्मक सोच से आजाद होने की जरूरत, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Must Read

हमें नकारात्मक सोच से आजाद होने की जरूरत, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कोरबा। अंचल में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विशवविद्यालय के द्वारा आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विश्व सद्भावना भवन में मनाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से संस्था प्रभारी ब्रम्हाकुमारी रूक्मणी डॉ. डॉ केसी देवनाथ, कमल कर्माकर, डॉ. एस सब्बरवाल, पूर्व एल्डरमैन एस मूर्ति व संस्था के सभी भाई-बहनों द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगान तत्पश्चात् ब्रम्हाकुमारी रूक्मणी दीदी ने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत स्वतंत्र देश है परंतु आज का मानव कही न कही अपने ही मन का गुलाम होता जा रहा है। बुराईयो में, दुर्व्यवहार में वो फँसता चला जा रहा है। इसमें भारत ही नहीं सारा विश्व नकरात्मकता की सोच की तरफ बढ़ता जा रहा है। इससे हमें आजाद होने की अत्यंत आवश्यकता है और इस अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला शक्ति स्वयं परमपिता परमात्मा है। जिनकी श्रीमत से न कि बुराईयो से दूर बल्कि सद्गुणों को धारण जीवन को श्रेष्ठ बनाने की शक्ति भी मिलती है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में समाजसेवी रश्मि शर्मा, लवली, शेखर सिंग, कमल कर्माकर, डॉ.एस. सब्बरवाल, पूर्व एल्डरमैन एस मूर्ति सहित संस्था से जुड़े भाई बहनों की उपस्थिति रही।

Loading

Latest News

कोरबा में 3.34 करोड़ का अमानक चावल खपाने का खुलासा, विपक्ष का वॉकआउट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को कोरबा जिले में अमानक चावल की खरीदी का मामला छाया...

More Articles Like This