Monday, February 16, 2026

हरदीबाजार पुलिस ने अपहृत बालिकाओं को दिल्ली से किया सुरक्षित बरामद

Must Read

हरदीबाजार पुलिस ने अपहृत बालिकाओं को दिल्ली से किया सुरक्षित बरामद

कोरबा। हरदीबाजार क्षेत्र से अपहृत दो बालिकाओं को पुलिस ने दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया है। प्रार्थिया ने 13 जन थाना हरदीबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री अपनी सहेली के साथ घर से बिना बताये कहीं चली गई है। दोनों गुम बालिकाओं की अपने जान पहचान रिशतेदारों में व आसपास क्षेत्रों में पता तलाश किये पर कहीं पता नही चला। प्रार्थिया की पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपने साथ ले जाने की शंका होने पर अपराध क्रमांक 164/2024 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। अपहृत बालिकाओं के पता तलाश में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्ग दर्शन में अलग-अलग टीम के साथ पता तलाश किया गया। जो पुलिस की तत्परता तथा सजगता से दोनों बालिकाओं को दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This