Friday, February 27, 2026

हर्षोल्लास संग मनाई गई दीपावली, घर-घर जले खुशहाली के दीप, जमकर हुई आतिशबाजी, घर आंगन में बनाई गई आकर्षक रंगोली

Must Read

हर्षोल्लास संग मनाई गई दीपावली, घर-घर जले खुशहाली के दीप, जमकर हुई आतिशबाजी, घर आंगन में बनाई गई आकर्षक रंगोली

 

कोरबा। जिलेभर में दीपावली पर्व हर्षोल्लास संग मनाया गया। घर-घर खुशहाली के दीप जले। युवाओं और बच्चों ने जमकर आतिशबाजी छोड़ी। देर शाम से आसमान सतरंगी नजर आया। महिलाओं ने घरों में आकर्षक रंगोली सजाने के साथ ही लजीज पकवान भी बनाए। शुभ मुहूर्त में घर-दुकानों में विधि विधान संग मां लक्ष्मी का पूजन कर परिवार एवं समाज के लिए मंगलकामना की गई। दीपक संग इलेक्ट्रॉनिक झालरों की रोशनी के बीच हर तरफ उजियारा नजर आया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा। पुलिस टीमें लगातार गश्त करती रहीं। दमकल टीम भी किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहीं। हालांकि जिलेभर में किसी भी स्थान पर कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आने पर सभी ने राहत की सांस ली। संपन्नता, भव्यता उत्साह एवं उमंग का पर्व दीपावली जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों को आकर्षक रूप से सजाया फिर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर धन-वैभव एवं सुख समृद्धि की कामना की। प्रकाश पर्व को लेकर बाजारों में सुबह से ही काफी रौनक दिखी और लोग दीप, मोमबत्ती, पूजन सामाग्री, फूल-माला और घरों को सजाने की सामग्री खरीदने में मशगूल दिखे। सबसे अधिक उत्साह बच्चों में था जिन्हें अपने अपने अभिभावकों के साथ पटाखे की खरीददारी करते हुए देखा गया। इसके अलावे घर की बच्चियों ने भी अपने अपने घरों के दरवाजों को आकर्षक रूप से रंगोलियों से सजाया और पूजा कर संपन्नता, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। अधिकांश घरों में पारम्परिक दीप के साथ-साथ इलेक्ट्रिक डेकोरेशन भी देखने को मिला। शहर एवं गांव के हर घर सजे-संवरे दिख रहे थे। संध्या ढलने के बाद शुरू हुआ आतिशबाजियों का दौर देर रात तक जारी रहा। दीपावली के उत्साह ओर उमंग में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गयी थी। सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रही।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This