हसदेव नदी में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Must Read

हसदेव नदी में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले के हसदेव नदी में भिलाई खुर्द रेल्वे सायडिंग के समीप नदी किनारे पानी में एक व्यक्ति का शव मिला है। मौत का कारण अज्ञात है । नदी के पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई गई है मृतक की पहचान मानिकपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के रूप में कई जा रही है। कोरबा उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिलाई क्रमांक 1 रेलवे सीडिंग के समीप रविवार की सुबह हसदेव नदी में नहाने गए लोगो ने नदी किनारे शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को हसदेव नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान खिखराम खलखो मानिकपुर चौंकी छेत्र के कदमहाखार का रहने वाले के रूप में हुई है। बतायक जा रहा है कि प्रतिदिन की भांति शनिवार को मछली पकड़ने के लिए नदी गया हुआ था। परिजनो का कहना है कि शनिवार की सुबह मछली पकड़ने जानें के नाम पर घर से निकाला था। जो शाम को वापस नहीं लौटने पर काफ़ी खोजबीन की गई। सुबह लोगों के माध्यम से सूचना मिली कि नदी में किसी व्यक्ति की लाश मिली है। जो शिनाख्त करने पर खीखराम खलखो के रुप हुई है परिजनों ने इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी है। जो मर्ग कायम पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है प्रथम दृष्टि मौत का कारण पानी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।

Loading

Latest News

आरटीई से नर्सरी व केजी-1 में नहीं मिलेगा प्रवेश, पहली कक्षा की 562 सीटों पर ही गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ पाएंगे

कोरबा। निजी स्कूलों के नर्सरी व केजी-1 कक्षाओं में पढ़ाने के इच्छुक गरीब परिवारों की राह शासन ने मुश्किल...

More Articles Like This