Wednesday, February 4, 2026

हाईटेंशन विद्युत तार ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य पर लगाया ब्रेक,निर्माणाधीन सरायपाली ओवरब्रिज का कार्य पड़ा है अधूरा

Must Read

हाईटेंशन विद्युत तार ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य पर लगाया ब्रेक,निर्माणाधीन सरायपाली ओवरब्रिज का कार्य पड़ा है अधूरा

कोरबा। पतरापाली से कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है और आवागमन भी आरंभ हो चुका है। इस मार्ग पर सरायपाली ओवरब्रिज का निर्माण कार्य हाईटेंशन विद्युत टावर गुजरने के कारण फिलहाल रोक दिया गया है। नगर पंचायत पाली बाईपास मार्ग पर निर्माणाधीन सरायपाली ओवरब्रिज का कार्य आधा अधूरा पड़ा है, क्योंकि हाईटेंशन विद्युत टावर का तार मार्ग को क्रॉस कर रहा है। ऊंचाई पर जाने पर यह खतरनाक हो सकता है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा विद्युत टावर के शिफ्टिंग कार्य हेतु संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित कर जानकारी दी है।चूंकि वर्तमान में बारिश का मौसम है और आसपास खेतों में धान की बुवाई भी आरंभ हो गई है। इस कारण से विद्युत टावर के शिफ्टिंग का कार्य प्रभावित हो रहा है ।उक्त कार्य हो जाने के बाद सरायपाली ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पुन: आरंभ होगा। इसी ओवरब्रिज के पास वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए सर्विस मार्ग पर बड़े-बड़े ब्रेकर बना दिए गए थे जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए ग्रामीणों के विरोध के बाद हटा दिया गया। अभी भी दुर्घटनाएं हो रही है जो कि रात को अंधेरे में होती है। ग्रामीणों ने इस ब्रिज के किनारे लगी बिजली को रात में चालू रखने की मांग की है।

Loading

Latest News

जिले के तीन रेंज में 26 हाथी कर रहे विचरण

कोरबा। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में घूम रहा दंतैल हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल लौट गया है। इससे...

More Articles Like This