Friday, February 6, 2026

हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत

Must Read

हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। हाथियों के विचरण से ग्रामीण दहशत में हैं। वनमंडल कोरबा के कुदमुरा में 7 हाथी और करतला में 6 हाथी घूम रहे हैं। दंतैल हाथी झुंड से अलग होकर धरमजयगढ़ की ओर बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। करतला रेंज में हाथियों का झुंड चिकनीपाली के आसपास घूम रहा है। ग्रामीणों को अभी भी डर बना हुआ है। दंतैल हाथी फसल को नुकसान पहुंचा चुका है। कुदमुरा रेंज में भी 7 हाथियों का झुंड अभी जंगल में ही है। वनमंडल कटघोरा में घूम रहे 50 हाथी दो झुंड में बंट गए हैं। एक झुंड केंदई रेंज के लालपुर सर्किल में है। चोटिया डंपिंग क्षेत्र में ही अधिक समय बिता रहे हैं। 11 हाथियों का झुंड जटगा से वापस लौटने की तैयारी में है।

Loading

Latest News

न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग के 3 अधिकारी गिरफ्तार,सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ से जुड़ा है मामला

कोरबा। सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ करने के मामले में राजस्व विभाग के 3 अधिकारी जेल भेजे गए हैं। भूषण...

More Articles Like This