Sunday, February 8, 2026

हाथियों ने आठ किसानों की रौंदी फसल, हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना

Must Read

कोरबा। वन मंडल कोरबा में 27 हाथी घूम रहे हैं। पसरखेत रेंज में घूम रहे 14 हाथियों ने गुरुवार रात मदनपुर और छिंदकोना में आठ किसानों की धान, मटर और सब्जी की फसल को बर्बाद कर दिया। धरमजयगढ़ वन मंडल से एक दंतैल हाथी फिर से कुदमुरा रेंज के गीतकुंवारी पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। मदनपुर में घूम रहे 14 हाथियों के झुंड में 5 बच्चे भी हैं। हाथियों ने अंकुरित धान को अधिक नुकसान किया है। इसके साथ ही बाड़ी में घुसकर मटर और सब्जी की फसल को रौंदते हुए आगे बढ़ गए। वन विभाग की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। करतला रेंज के चिकनीपाली में 11 हाथी और कोटमेर में एक दंतैल हाथी अकेला ही घूम रहा है। हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना है। इसे देखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी करा दी है। सबसे अधिक खतरा दंतैल हाथियों से ही है। शाम होते ही भोजन की तलाश में दंतैल गांव के आसपास पहुंच जाते हैं। वन विभाग की अलग-अलग टीम हाथियों की निगरानी कर रही है।

Loading

Latest News

अंतिम तिमाही में उत्पादन व डिस्पैच को गति देने पर जोर, एसईसीएल सीएमडी एक्शन मोड में, मेगाप्रोजेक्ट्स का किया निरीक्षण

कोरबा। अंतिम तिमाही में कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच बढ़ाने के उद्देश्य से एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन कोरबा स्थित कंपनी...

More Articles Like This