Friday, February 27, 2026

हाथियों ने कदमुरा में फसल रौंदी, बॉउड्रीवॉल को तोड़ा

Must Read

हाथियों ने कदमुरा में फसल रौंदी, बॉउड्रीवॉल को तोड़ा

कोरबा। वन मंडल कोरबा अंतर्गत कुदमुरा रेंज के जंगल में लंबे समय तक डेरा डाले 31 हाथियों के दल में से 23 हाथियों ने अब धरमजयंगढ़ का रूख कर लिया है, जबकि 8 हाथी अभी भी क्षेत्र में डटे हुए है। हाथियों के इस दल में बीती रात उत्पात मचाते हुए कुदमुरा में 3 किसानों की धान की फसल को रौद दिया वहीं एक अन्य के बॉउड्रीवॉल को तोड़ दिया जिससे संबंधितों को हजारों रूपये का नुकसान उठाना पड़ा है। हाथियों का दल शाम ढलने के बाद जंगल से निकला और खेतो में पहुंचकर उत्पात मचाने लगा। इस दौरान हाथियों ने तीन किसानों के धान फसल को पैरो से बुरी तरह रौंद दिया, वहीं एक अन्य ग्रामीण के बाड़ी की बॉउड्रीवॉल को तोड़ वहां लगे आम केला के पौधो को तहस नहस कर दिया। ग्रामीणों को रात में हाथियों द्वारा मचाए उत्पात की जानकारी सुबह तब लगी जब वे अपने खेतों में फसल को देखने पहुंचे तो धान की फसल को रौंदा हुआ पाया और खेतों में हाथियों के पैरो के निशान भी थे। तत्काल इसकी सूचना वन अफसरों को दी गई। जिस पर उन्होंने अपने मातहतों को सर्वे करने का निर्देश दिया । रेंजर के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आकलन शुरू कर दिया है। रेंज के ही गीतकुंवारी में दो हाथियों के विचरण करने की जानकारी मिली है। संबंधित अमला इन हाथियों की निगरानी करने के साथ ही मुनादी में जुट गया है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि क्षेत्र के जंगल में हाथी घूम रहे है। अत: वें इनसे दूरी बनाए रखे उधर करतला रेंज मेें एक दंतैल हाथी की दहशत बरकरार है। दंतैल पिछले दो दिनों से लबेद में विचरण रत है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This