Friday, February 13, 2026

हाथियों ने किसानों की फसल को किया चौपट

Must Read

हाथियों ने किसानों की फसल को किया चौपट

कोरबा। जिले के कोरबा और कटघोरा वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। हाथी लगातार उत्पात मचाकर खेतों में लगी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। हाथियों की मौजूदगी से किसानों में दहशत व्याप्त है। वन अमला भी हाथियों की निगरानी में जुटा हुआ है। इस बीच हाथियों के एक झुंड ने किसानों की फसल को चौपट कर दिया है। वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में घूम रहे 6 हाथियों ने तीन किसानों के धान की फसल को चट कर दिया। इस रेंज में दो हाथी धरमजयगढ़ वनमंडल से पहुंचे हैं, जो गितकुवारी के आसपास घूम रहे हैं। 6 हाथियों का झुंड चिकनीपाली के जंगल में है। यहां अब हाथियों की संख्या 14 हो गई है। करतला रेंज से हाथी सक्ती जिले से फिर वापस आ गए हैं। यह गांव दोनों जिले की सीमा में है। कुदमुरा क्षेत्र में किसान धान की फसल लेते हैं। ग्रामीणों को रात के समय रखवाली करने से मना किया गया है। इसकी वजह से ही फसल को चौपट कर रहे हैं। वनमंडल कटघोरा में 50 हाथी घूम रहे हैं। हाथियों का झुंड केंदई रेंज के चोटिया डंपिंग क्षेत्र में ही है।

Loading

Latest News

धान उठाव की धीमी गति ने बढ़ाई चिंता, समितियों को करनी पड़ रही धान की रखवाली

कोरबा। जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का उठाव इन दिनों बेहद धीमी गति से चल रहा...

More Articles Like This