हाथियों ने थरहे को रौंदा, ग्रामीणों की बढ़ी टेंशन

Must Read

हाथियों ने थरहे को रौंदा, ग्रामीणों की बढ़ी टेंशन

कोरबा। कोरबा एवं कटघोरा वन मंडल में मौजूद हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। जिले के जंगलों में 46 की संख्या में हाथी घुम रहे है, जिनमें से 5 हाथी कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के सेमहरा सर्किल, 27 एतमानगर रेंज के मड़ई तथा 14 हाथी जटगा में सक्रिय है। सेमहरा में मौजूद हाथियों के दल ने बीती रात उत्पात मचाते हुए दो ग्रामीणों के खेतों में लगे धान के थरहे को रौंद दिया। जिससे दोनों ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा है। बताया जाता है कि ग्रामीण थरे को अपने खेत में रोपाई करने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच कल रात क्षेत्र में मौजूद हाथियों का दल खेतों में पहुंचा और थरे को रौंद दिया। जिससे वह खराब हो गया। अब प्रभावित ग्रामीणों को दूसरा विकल्प देखना होगा। हाथियों द्वारा थर्रा को रौंदे जाने की सूचना पीड़ितों द्वारा सुबह वन विभाग को दी गई। जिस पर उसके अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन करने के साथ रिपोर्ट तैयार की जिसे मुआवजा स्वीकृति के लिए अधिकारियों को सौंपा जायेगा। ज्ञात रहे हाथियों का दल शांत था और जंगल-जंगल विचरण कर रहा था, लेकिन अब आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंचना शुरू कर दिया। जिससे वन विभाग और ग्रामीण चिंतित है।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This