हाथियों ने फिर रौंदी किसानों की फसल, मेहनत पर फिरा पानी

Must Read

हाथियों ने फिर रौंदी किसानों की फसल, मेहनत पर फिरा पानी

कोरबा। हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। धान की फसल कटाई के बाद लगाए गए अन्य फसल को हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में दो लोनर हाथी घूम रहे है, जबकि 20 हाथियों का दल धरमजंयगढ व कुदमुरा रेंज की सीमा पर मंडरा रहा है। इन हाथियों के भी जिले के जंगल में आने की संभावना है। जिसे देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया है। बताया जाता है कि चचिया में सक्रिय लोनर ने बीती रात उत्पात मचाते हुए दो ग्रामीणों के बाड़ी में लगे आलू फसल को तहस-नहस कर दिया, जबकि लबेद क्षेत्र में घूम रहे लोनर ने कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है। यह हाथी जंगल ही जंगल विचरणरत है, हालांकि लोनर ने कोई नुकसान नही पहुंचाया है फिर वन विभाग सर्तकता बरतते हुए उसकी निगरानी में जुट गया है। लबेद व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। उधर कटघोरा वन मंडल के केंदई व एतमानगर रेंज में बड़ी संख्या में हाथी घूम रहे है। जिससे खतरा बना हुआ है संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग ग्रामीणों को लगातार समझाइश देकर हाथियो से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This