Wednesday, February 18, 2026

हाथी के हमले दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर, करील लेने गए थे जंगल, रास्ते में हाथी से हुआ सामना, मौके पर पहुंचे डीएफओ, दी गई तात्कालिक सहायता राशि

Must Read

हाथी के हमले दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर, करील लेने गए थे जंगल, रास्ते में हाथी से हुआ सामना, मौके पर पहुंचे डीएफओ, दी गई तात्कालिक सहायता राशि

कोरबा। कटघोरा वनमण्डल में हाथियों का कहर बरपा है। जंगल में करील लेने गए ग्रामीणों से हाथी का सामना हो गया। हाथी के हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमले में दो ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत तत्काल मौके पर पहुंचे। मृतक के आश्रितों को तात्कालिक सहायता राशि 25000, 25000 रुपए प्रदान की गई है। कटघोरा वनमण्डल के केंदई रेंज अंतर्गत चोटिया के समीप डंप एरिया में ग्राम कोरबी के रहने वाले एक ही परिवार के नरसिंह उनकी पत्नी राजकुमारी तथा बहन पुन्नी बाई व भांजा दीपक सिंह के साथ करील लेने गए हुए थे। इसी बीच हाथियों का दल वहाँ आ पहुंचा, जिसमें से एक हाथी ने राजकुमारी व पुन्नी बाई पर हमला करते हुए उन्हें मौत के घाट उतार दिया। नरसिंह व भांजा दीपक को घायल कर दिया।सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा तथा घायलों को डायल 112 की मदद से पोंडी उपरोडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां घायल नार सिंह का उपचार जारी है तो वही दीपक सिंह को मामूली चोट आई है।घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा वनमण्डल के डीएफओ कुमार निशांत व रेंजर मौके के साथ ही पोंडी उपरोडा सामुदायिक अस्पताल पहुंचे, जहां डीएफओ ने घायलों का हाल जाना तथा मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई। बतादें कि कटघोरा वनमण्डल के केंदई, एतमानगर, पसान, कोरबी क्षेत्र में लगभग 45 से अधिक हाथियों का दल अलग अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। हाथियों द्वारा ग्रामीणों की फसलों के साथ उनके मकानों को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। वन विभाग लगातार हाथियों की मानिटरिंग कर ग्रामीणों को आगाह कर रहा, लेकिन ग्रामीण अपनी हठधर्मिता से लाचार होते हुए जंगल की ओर पुटु, व करील लेने पहुंचते है और दर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This