Wednesday, January 28, 2026

हाथी को देखकर भाग रहा युवक घायल, तनेरा मार्ग पर वाहनों के आवागमन एवं लोगों की आवाजाही पर रोक

Must Read

हाथी को देखकर भाग रहा युवक घायल, तनेरा मार्ग पर वाहनों के आवागमन एवं लोगों की आवाजाही पर रोक

कोरबा। वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। क्षेत्र में मौजूद हाथियों का सामना तनेरा निवासी शिवराम नामक ग्रामीण से हो गया, जिस पर उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान गिर जाने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवाया गया जहां स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बड़ी संख्या में क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से तनेरा मार्ग पर वाहनों के आवागमन एवं लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार पसान रेंज के जल्के सर्किल में इन दिनों 54 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं। बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है। हाथी दिन भर जंगल में विश्राम करने के बाद रात को वहां से निकलते हैं और खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। कभी-कभी गांव के निकट भी पहुंच जा रहे हैं। कल सुबह भी हाथियों का झुंड तनेरा गांव के निकट पहुंच गया था। दिशा मैदान के लिए गए यहां के निवासी शिवराम का इस झुंड से सामना हो गया। बड़ी संख्या में हाथियों को सामने देख वह घबरा गया और उससे बचने के लिए भागने की कोशिश किया। इस दौरान वह घायल हो गया। हाथियों की निगरानी कर रहे वन कर्मियों को जब इसकी जानकारी लगी, तत्काल मौके पर पहुंचे और हाथियों को खदेडऩे के साथ घायल ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाथियों का दल वर्तमान में तनेरा व पनगवां गांव के बीच नदी किनारे मौजूद है, जिसकी गहन निगरानी हाथी मित्र दल के सदस्य एवं वन विभाग टीम द्वारा की जा रही है। वहीं रात में तनेरा मार्ग से चलने वाले वाहनों एवं लोगों की आवाजाही पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से रोक लगा दी गई है। हाथियों के दल ने बीती रात क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया और कई ग्रामीणों के खेतों में लहलहा रहे धान की फसल को या तो रौंद दिया या चट कर बर्बाद कर दिया है। पीडि़त ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग की सर्वे टीम नुकसानी के आंकलन में जुट गई है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में secl खेल परिससर बांकी सुरकछार(गजरा दशहरा मैदान) सहित विभिन्न स्थानों में लहराया तिरंगा जाने कौन से जगह कौन बने मुख्य अतिथि...

बांकी मोंगरा में secl खेल परिससर बांकी सुरकछार(गजरा दशहरा मैदान) सहित विभिन्न स्थानों में लहराया तिरंगा जाने कौन से...

More Articles Like This