Wednesday, February 11, 2026

हाथी ने गोलाबहरा एवं भर्रापारा में मचाया उत्पात, किसानों की फसल रौंदकर पहुंचाया नुकसान

Must Read

हाथी ने गोलाबहरा एवं भर्रापारा में मचाया उत्पात, किसानों की फसल रौंदकर पहुंचाया नुकसान

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में बीती रात अचानक धमके लोनर हाथी ने पसान वन परिसर के गोलाबहरा एवं भर्रापारा गांव में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान लोनर ने भर्रापारा की बस्ती में घुसने का प्रयास भी किया। जब वन विभाग की टीम तथा ग्रामीणों ने उसे खदेड़ दिया तो खेत में जाकर अपना गुस्सा उतारा और वहां लगे बड़ी मात्रा में धान की फसल को रौंद दिया। इतना ही नहीं पास में स्थित गोलाबहरा पहुंचकर वहां भी ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पीडि़त ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन अमला सुबह मौके पर पहुंचा व रात में लोनर द्वारा किए गए नुकसानी का आंकलन करने के साथ रिपोर्ट तैयारी की। जानकारी के अनुसार लोनर हाथी कल शाम 4.30 बजे तक मरवाही व पसान रेंज की सीमा पर विश्राम कर रहा था। जैसे ही दिन ढला वह सक्रिय हुआ और पसान परिसर के जंगल में घुसने के साथ खोडरी तवरिया होते हुए भर्रापारा व गोलाबहरा पहुंच गया। लोनर ने इन दोनों गांवों में रात भर उत्पात मचाया और सुबह 4.30 बजे खेतों से बाहर निकलकर जंगल ही जंगल होते हुए तरईनार स्थित कोसाबाड़ी में कुछ देर विचरण करने के बाद विश्राम करने लगा। वर्तमान में लोनर का लोकेशन यहीं पर दिखा रहा है। लोनर हाथी के क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उधर केंदई रेंज के लालपुर में 26, एतमानगर के बंजारी परिसर में 15 तथा कोरबी में एक दंतैल घूम रहे हैं। लालपुर मेें मौजूद हाथियों ने बीती रात एक बार फिर उत्पात मचाते हुए 10 किसानों के धान फसल को चट कर दिया है। हाथियों के द्वारा लगातार फसल रौंदे जाने से क्षेत्र के किसान बेहद परेशान हैं।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This