Tuesday, February 10, 2026

हाथी ने तोड़ा मकान, ग्रामीण ने भागकर बचाई जान, घर में रखे धान को बनाया निवाला

Must Read

कोरबा। वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में सरगुजा से पहुंचे दंतैल ने गिद्धमुड़ी में एक मिट्टी के मकान को तोड़ दिया। ग्रामीण ने भागकर अपनी जान बचाई। वन विभाग की टीम रात में निगरानी करती रही। इधर कुदमुरा रेंज में घूम रहे दंतैल ने चचिया में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। कटघोरा वन मंडल में पहले से ही 53 हाथी घूम रहे हैं। जटगा रेंज में 50 से अधिक हाथियों का झुंड पहाड़ी में है, लेकिन शनिवार रात को सरगुजा वन मंडल से पहुंचे दंतैल गांव के आसपास घूमता रहा। रात के समय कापा नवापारा बसाहट कोसाबाड़ी के पास घूमते देखा गया। इसके बाद गिद्धमुड़ी में रामकेश्वर यादव के मिट्टी के मकान को तोड़ दिया। घर के भीतर रखे धान को भी खा गया। ग्रामीण के परिजन पहले से ही सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। वह घर के आसपास ही था। दंतैल को देखकर उसने भागकर अपनी जान बचाई। वन विभाग की टीम रात के समय लोगों को सतर्क करती रही। दंतैल भोजन की तलाश में बाड़ी में घुस रहा है। वन मंडल कोरबा में 26 हाथी है। इनमें से 14 हाथी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि दंतैल की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This