Friday, February 13, 2026

हाथी प्रभावित गांव में 20 दिन से पसरा है अंधेरा

Must Read

हाथी प्रभावित गांव में 20 दिन से पसरा है अंधेरा

कोरबा। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के हाथी प्रभावित ग्राम परला में 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है। इसके बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। अंधेरा होने से हाथी गांव में घुस जाते हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजीम खान ने बताया कि ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 अहिर मोहल्ला में बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर लगाया है, जो 20 दिन पहले जल गया। इसकी सूचना देने के बाद भी इसे बदला नहीं जा रहा है। अभी गांव के आसपास हाथी घूम रहे हैं। अंधेरा होने पर हाथी जल्दी गांव में पहुंचते हैं। बिजली की रोशनी रहने पर हाथी नजदीक कम आते हैं। उन्होंने बिजली वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखकर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This