Monday, February 23, 2026

हाथी प्रभावित परिवारों को एक सप्ताह में मिले मुआवजा राशि: सांसद ज्योत्सना

Must Read

हाथी प्रभावित परिवारों को एक सप्ताह में मिले मुआवजा राशि: सांसद ज्योत्सना

कोरबा। सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत 25 अगस्त रविवार को कटघोरा विधानसभा के ग्राम खैरभवना व रामपुर विधानसभा के ग्राम तरदा, कनकी, केरवादवारी व कोरबा विधानसभा के बालको प्रवास पर रही। ग्राम खैरभवना में ग्रामीण पटेत राम चौहान के निवास पहुंच कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। गत दिनो श्री चौहान की माता को हाथी ने कुचल कर मार दिया था।
सांसद श्रीमती महंत ने प्रभावित परिवार से मिल कर घटना की जानकारी ली और वन विभाग को एक सप्ताह में मुआवजा व सहायता राशि हाथी प्रभावित परिवार उपलब्ध कराने के निर्देश डीएफओ कटघोरा को दिया। वही ग्रामीणों ने अपनी बातें सांसद के समक्ष रखी। इस दौरान पूर्व विधायक पुरषोत्तम कंवर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश परसाई, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, सूरज महंत,पोषक दास महंत, किरण चौरसिया, ग्राम खैरभवना में दिलहरण सारथी, सरपंच कमला बाई, रमेश कंवर, खुमान सिंह कंवर, शिव प्रताप कंवर, शिव चरण राठौर, गीता कंवर उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

डंडे से पीट पीटकर पत्नी की हत्या

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़धुवा में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चरित्र...

More Articles Like This