हुकरा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था से ग्रामीण त्रस्त

Must Read

हुकरा में बिजली आपूर्ति व्यवस्था से ग्रामीण त्रस्त

कोरबा। बरसात के मौसम में एक तो लोग वैसे ही परेशान हैं और ऊपर से बिजली संसाधन भी मौके पर धोखा दे रही है। बिजली वितरण कंपनी के कटघोरा संभाग के अंतर्गत आने वाले हुकरा गांव में पांच दिन से बिजली गुल है। जुलाई की शुरुआत से गांव में यही समस्या है और लोग अंधेरे में है। दो-तीन और स्थान पर ट्रांसफार्मर के सही नहीं होने के कारण मुसीबत बनी हुई है।
कटघोरा कोरबा मार्ग पर स्थित हुंकरा गांव को पंचायत का दर्जा मिला हुआ है जहां पर 1000 से अधिक की आबादी निवासरत है। क्षेत्र में अच्छी संख्या में वितरण कंपनी के द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए हैं। गर्मी के मौसम में यहां से कंपनी ने अच्छा कलेक्शन किया जबकि बारिश आने के साथ गांव अंधेरे की खोह में चला गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जून के अंतिम दिनों में यहां पर लगा हुआ ट्रांसफार्मर एकाएक डीएक्टिव हो गया। ट्रांसफार्मर में उपयोग में लाया जाने वाला आयल और दूसरे उपकरणों के काम नहीं करने से यहां पर आपूर्ति बाधित हो गई।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This