होटल सेंटर प्वाइंट में छापेमारी, मिले 6 घरेलू गैस सिलेंडर

Must Read

कोरबा। केंद्र सरकार ने गैस की किल्लत रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग न हो, इसके लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर राजस्व व खाद्य विभाग विभाग की टीम होटलों में छापेमारी कर रही है। बुधवार को टीम ट्रांसपोर्ट नगर के होटल सेंटर प्वाइंट पहुंची। यहां निरीक्षण के दौरान 6 घरेलू गैस सिलेंडर मिले, जिसमें 3 भरे व 3 खाली थे। टीम ने सभी सिलेंडर जब्त करते हुए प्रतिष्ठान खिलाफ के नियमानुसार कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी और घरेलू गैस के दुरुपयोग की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई होगी। कलेक्टर दुदावत ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और घरेलू गैस सिलेंडरों का अनुचित उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This