होम एग्जाम की नई समय सारणी का इंतजार

Must Read

कोरबा। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के उप संचालक ने कोरबा समेत प्रदेश के सभी जिलों में स्कूलों के होम एग्जाम एक साथ आयोजित करने कहा था। जिसके अनुसार पहली से चौथी, 6वीं-7वीं, 9वीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा साथ-साथ 25 मार्च से 10 अप्रैल तक संपन्न होनी थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त निर्देश के बाद जिले में 9वीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा अलग तिथि में आयोजित कराने के लिए जिले के सभी हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचायों को पत्र जारी किए हैं। जिसमें यह भी कहा गया है कि परीक्षा कब से आयोजित की जाएंगी इसके लिए समय सारणी अलग से घोषित की जाएगी। इस पत्र के बाद जिले में दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए नई समय सारणी का इंतजार शुरू हो गया है। उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार संबद्ध सभी जिलों के सरकारी व निजी स्कूलों में होम एग्जाम एक साथ होंगे। 1ली, 2री, 3 री, 4थी, 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 25 मार्च से शुरू करना होगा। उप संचालक ने सभी डीईओ को जारी 26 फरवरी के आदेश में आदेश में यह भी कहा है कि परीक्षा की तिथियों में किसी भी प्रकार का संशोधन ना किया जाए।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This