Thursday, February 19, 2026

अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Must Read

अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोरबा। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक दो एनटीपीसी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्रा मौली देवांगन ने इस दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यालय के चार सदनों के प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कक्षा छठवीं से आठवीं के बच्चों ने निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं इसरो बेंगलुरू के वैज्ञानिक योगेश कुमार देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में अपने माता-पिता के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने कक्षा नवीं से 12वीं के छात्रों को अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न मिशनों की जानकारी दी। अपने उद्बोधन में बच्चों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए कैसे तैयारी करनी चाहिए आदि के बारे में मार्गदर्शन किया। उत्साही छात्रों ने उनसे प्रश्न भी पूछे, जिनका निराकरण मुख्य अतिथि ने किया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षिका मैरी पीमिंज ने किया। प्रश्नोत्तरी का संचालन रसायन विज्ञान शिक्षिका ज्योति रानी ने किया। चित्रकला प्रतियोगिता का संचालन कला शिक्षक सौरभ आनंद ने किया। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा प्रेषित अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न वीडियो दिखाए गए। कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह रहा। प्रदर्शित वीडियो विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This