Friday, February 20, 2026

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर व्याख्यान का आयोजन, खेल एवं खिलाडिय़ों की सामाजिक विकास में भूमिका रहा विषय

Must Read

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर व्याख्यान का आयोजन, खेल एवं खिलाडिय़ों की सामाजिक विकास में भूमिका रहा विषय

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में देश भर की सभी राज्य इकाइयों में ओलंपिक दिवस का आयोजन कर खेल एवं खिलाड़ी के हित में कार्यक्रम किया गया। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ किकबाक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों व खिलाडिय़ों ने सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी डीडीएम रोड में इस अवसर पर खेल एवं खिलाडिय़ों की सामाजिक विकास में भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया, जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा उपस्थित रहे। इन्होंने बताया कि खेल से जुडऩे के बाद खिलाड़ी में जो अनुशासन आता है, वह निश्चित रूप से सामाजिक विकास में सहायक है। जिस प्रकार हार जीत की परवाह किए बिना खेलना एक खिलाड़ी का नैतिक कर्तव्य है ठीक उसी प्रकार समाज के साथ मिलकर उसका नैतिक विकास करना भी खिलाडिय़ों के अनुशासन में शामिल है।उत्तम स्वास्थ्य का आंकलन शारिरिक स्वस्थ्यता के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक स्वस्थ्यता के आधार पर किया जाता है। किसी भी खेल के अभ्यास से खिलाडी मे बहुआयामी गुणों का विकास तो होता ही है साथ ही वह शरीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ्य भी हो जाता है।निश्चित तौर पर ये सभी गुण वैश्विक शांति और एकता हेतु उत्प्रेरण का कार्य करते है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाने के लिए प्रतिवर्ष 1थीम निर्धारित की जाती है। 2024 के लिए जो थीम निर्धारित की गई है, वो है – ‘लेट्स मूव एंड सेलिब्रेट यानी आओ चलें और इस दिवस को मनाए।एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 23 जून को ओलंपिक दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत साल 1948 में हुई। 23 जून 1948 को ही पूरे विश्व में पहली बार ओलंपिक दिवस मनाया गया था। इस खास अवसर पर आईओसी के अध्यक्ष सिगफ्रिड एडस्ट्रॉम ने दुनिया भर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया था। सर्वप्रथम पुर्तगाल, ग्रीस, ऑस्ट्रिया, कनाडा, स्वीटजरलैंड, उरूग्वे, ग्रेट ब्रिटेन, बेल्जियम व वेनेजुएला में ओलंपिक दिवस का आयोजन किया गया। इसके बाद से ये दिन पूरे विश्व में माया जाने लगा।इस अवसर पर सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा, विकास नामदेव, अशोक साहू, जुनैद आलम,प्रभात साहू, अंकुश लाल यादव, रमेश साहू , शुभम यादव, हिमांशु यादव, शुभम दास, सोमेश साहू, सानू मेहराज, आसिफ, पूर्णा साहू, सोनिया शर्मा, श्रेया शुक्ला, मयंक सिंह एवं खिलाडिय़ों ने केक काटकर ओलंपिक दिवस मनाया।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This