Tuesday, February 3, 2026

अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में कोरबा क्षेत्र की टीम बनी उपविजेता, 17 क्षेत्रों के 112 खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल

Must Read

कोरबा। एसईसीएल हसदेव क्षेत्र की मेजबानी में राजनगर के मधुबन क्लब में आयोजित चार दिवसीय अंतर क्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन हुआ। 27 जनवरी से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में एसईसीएल के 17 क्षेत्रों के कुल 112 खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। रोमांचक मुकाबलों के बीच एसईसीएल मुख्यालय की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कोरबा क्षेत्र की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसईसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध) दुर्गा प्रसाद शामल रहे। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारे कार्यों में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने का माध्यम हैं। मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार बिश्नोई ने की। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कुल पांच श्रेणियों (इवेंट्स) में 132 मैच खेले गए। समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही, विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों, निर्णायक मंडल (रेफरी) और आयोजन को सफल बनाने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

Loading

Latest News

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर का कोरबा प्रवास, समस्त राजपत्रित एवं थाना चौकी प्रभारियों की ली गई मीटिंग

कोरबा। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा कोरबा प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा के सभाकक्ष...

More Articles Like This