अंतिम दिन नामांकन जमा करने वालों लगा रहा तांता, 2 नवंबर को नाम वापसी के बाद, प्रचार पकड़ेगी रफ्तार
कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 21 अक्टूबर से अधिसूचना का प्रकाशन के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। सोमवार को नामांकन जमा करने अंतिम तिथि के दौरान नामांकन जमा करने वालों का तांता लगा रहा। अंतिम दिन कोरबा विधानसभा से सीपीआई प्रत्याशी सुनील सिंह, कटघोरा से निर्दलीय सुदामा राम यादव, पालीतानाखार से छत्तीसगढिय़ा पार्टी से देवराज सिंह मरकाम, भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उईके, कोरबा से बलीराजा पार्टी से मदनलाल चंद्रा, कटघोरा से गोंगपा प्रतयाशी भुवनेश्वर सिंह स्रोते, पालीतानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, कोरबा से निर्दलीय प्रत्याशी रज्जाक अली ने नामांकन दाखिल किया। 30 अक्टूबर को नामांकन जमा करने का दौर समाप्त होने के बाद 31 को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। जिसके बाद 2 नवंबर को नाम वापसी के बाद स्पष्ट होगा कि किस विधानसभा क्षेत्र से कितने प्रत्याशी मैदान में हैं।
![]()




























