Monday, February 16, 2026

अंबिकापुर नेशनल हाइवे में हादसा,हसदेव पुल घाट में पलटी कार, डायल 112 के जवानों ने कार में फंसे नव दंपत्ति को बचाया 

Must Read

अंबिकापुर नेशनल हाइवे में हादसा,हसदेव पुल घाट में पलटी कार, डायल 112 के जवानों ने कार में फंसे नव दंपत्ति को बचाया


कोरबा। कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाइवे में मोरगा के पास हसदेव पुल घाट के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। नव दंपत्ति कार के भीतर फंस गए। वही सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। और दंपत्ति को यात्री बस में कटघोरा रवाना किया गया। वही घटना रात करीब 9.40 बजे की बताया जा रहा है। अंबिकापुर में रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ परिजनों से मिलने जा रहे थे। वे कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाइवे क्रमांक 130 में हसदेव पुल घाट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान युवक ने अपने कार से नियंत्रण खो दिया। और सड़क किनारे खाई में पलट गई। नव दंपत्ति कार के भीतर ही फंस गए। अनियंत्रित कार क्रमांक सीजी 04 केक्यू 7932 है, जिसकी सूचना राहगीरों ने डायल 112 के कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही डायल 112 के बांगो कोबरा 01 में तैनात आरक्षक 679 शिव चौहान चालक नीरज पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मशक्कत के बाद कार में फंसे नव दंपत्ति को बाहर निकाले। घटना में नव दंपत्ति को मामूली चोटे आई थी। उन्हें यात्री बस से रात्रि विश्राम के लिए कटघोरा रवाना किया गया। मामले की सूचना मोरगा पुलिस को दी गई है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This