Monday, March 2, 2026

अच्छी बारिश के बाद भी बोआई-रोपाई नहीं हुई पूरी, कई इलाकों में अभी भी चल रही धान की रोपाई

Must Read

अच्छी बारिश के बाद भी बोआई-रोपाई नहीं हुई पूरी, कई इलाकों में अभी भी चल रही धान की रोपाई

कोरबा। किसान हरेली तक खेती बाड़ी का काम पूरा कर लेते हैं, लेकिन पिछले कई वर्षों से किसान हरेली तक धान की बोआई और रोपाई के काम को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसके पीछे जलवायु परिवर्तन को बड़ा कारण माना जा रहा है। इस बार भी हरेली तक जिले में शत फीसदी धान की बोआई-रोपाई पूरी नहीं हो सकी है। कई इलाकों में अभी भी धान की रोपाई हो रही है। इस सावन के दूसरे पखवाड़े में आसमान से खूब पानी बरस रहा है। बारिश की बूंदे धान की फसल के लिए अमृत बनकर धरती पर गिर रही हैं। इससे खेतों में बहार है। धान के पौधों की पत्तियां तेजी से बढ़ रही हैं। बादलों के बरसने का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो इस बार धान की बंपर पैदावार हो सकती है। इधर, बारिश की बूंदे जैसे- जैसे बरस रही हैं, उसकी रफ्तार से धान की रोपाई आगे बढ़ रही है। जिले में अभी तक लगभग 70से 75 फीसदी खेतों में धान की रोपाई का काम पूरा हो गया है। किसानों का कहना है कि सावन में धान की रोपाई पूरी हो जाएगी। बोआई का काम पहले ही पूरा हो गया है।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This