Sunday, February 22, 2026

अच्छी बारिश से किसानों के खिले चेहरे, खेती किसानी कार्य में आई तेजी, गर्मी से मिली राहत

Must Read

अच्छी बारिश से किसानों के खिले चेहरे, खेती किसानी कार्य में आई तेजी, गर्मी से मिली राहत

कोरबा। लगातार हो रही बारिश से खेती किसानी ने जोर पकड़ लिया है। जिले में कृषि विभाग ने एक लाख 37 हजार 620 हेक्टेयर में धान सहित अन्य अनाज, दलहन, तिलहन, सब्जी सहित अन्य फसल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जून माह समाप्त होने वाली है। अब तक किसानों ने 18 हजार से अधिक हेक्टेयर पर खेती-किसानी फसल लगाने का काम पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि 16 हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल लगाए हुए हैं। जिले में मानसून सक्रिय है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। एक सप्ताह से जिले का मौसम खुशनुमा हो गया है। तीन दिनों से लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। शनिवार को भी सुबह से आसमान में बछली छाई रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही, जो देर शाम तक जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को भी तापमान में गिरावट के साथ पारा 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ पहुंची है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी के साथ मौसम खुशनुमा हो गया है। लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। इधर लगातार हो रही रिमझिम बारिश से छाता और रैनकोट के बाजार में तेजी आई है। दुकानों में चहल-पहल बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। दूसरी ओर किसानों ने खेतों में फसल बुआई का काम तेज कर दिया है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This