अटल स्मृति भवन के भूमिपूजन में शामिल होंगे सीएम साय, पुलिस लाइन के सामने 1 एकड़ 68 डिसमल में लगभग ढाई से 3 करोड़ में भाजपा जिला कार्यालय का होगा निर्माण

Must Read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय का निर्माण 1 एकड़ 68 डिसमल में लगभग ढाई से तीन करोड़ रुपए में पुलिस लाइन के सामने किया जाएगा। सर्वसुविधा युक्त भवन का नाम अटल स्मृति भवन रखा गया है। जिसका भूमिपूजन 2 फरवरी को सूबे के मुखिया विष्णु देव साय की मौजूदगी में किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेस क्लब तिलक भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी व कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे। अति विशिष्ट अतिथियों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम मार्ग, विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, डॉ. पवन सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत की उपस्थिति में संपन्न होने जा रहा है। वही प्रेस वार्ता में मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व पार्षद अशोक चावलानी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष अजय पांडे मंचस्थ रहे।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This