Thursday, February 26, 2026

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

Must Read

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। कोरबा पॉवर लिमिटेड के सामाजिक सहभागिता के मद से 500 मीटर लंबी सीमेंट कान्क्रीट (सीसी) सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन बुधवार को संपन्न हुआ। वही इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से बरसात के दौरान कीचड़ और जलभराव की परेशानी से निजात मिलेगी, जिससे ग्रामीणों की दैनिक गतिविधियां सुगम हो सकेंगी।भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उरगा की सरपंच श्रीमती ललिता समेलाल, उपसरपंच सनत दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाटले एवं चंद्रकांता कृष्णा राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को ग्रामीणों के लिए उपयोगी बताते हुए कंपनी के प्रयास की सराहना की। वही कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों में पंच जीवन दास, रामलाल जगत, श्याम कार्तिक, सुभाष डहरिया, दिनेश अग्रवाल, धनेश्वर दास महंत, अनुसूईया कंवर एवं वचन बाई शामिल रहे। अडानी पावर के सीएसआर विभाग से पवन महतो, प्रीति प्रजापति, स्वप्निल कुमार और सुमित साहू मौजूद थे। इसके अलावा ग्राम सचिव भरत श्रीवास, करारोपण अधिकारी चतुरानंद तथा ग्रामवासी चंदन सिंह, हरिनाम सिंह, मेलाराम दिवाकर, विष्णु केवट, अंगत कंवर और रमेश कंवर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की शुरुआत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पक्की सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। वही उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में बीते सप्ताह ग्राम कटबीतला में भी सामुदायिक मंच के लिए भूमि पूजन किया गया है। जिसमें सरपंच कविता अंचला कंवर, विजय कुँवर, संतकुमार राजवाड़े सहित पंचगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। जबकि अदाणी पावर द्वारा कोरबा क्षेत्र के पताड़ी, सरगबुंदिया, ढनढनी, पहंदा, कटबीतला, खोद्दल सहित आसपास के 14 गांव में शिक्षा,स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास इत्यादि के कार्य संचालित कर रहा है । जिसमें ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ की थीम के तहत समय-समय पर अपने संचालन क्षेत्रों में आधारभूत संरचना एवं सामुदायिक विकास के कार्य करती रही है व भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रखेंगे।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This