Monday, February 16, 2026

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

Must Read

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू हो गई है।

इस कड़ी में गत 26 जनवरी को कंपनी के मुखिया गौतम अदानी का कोरबा दौरा भी हुआ था। उन्होंने प्लांट का जायजा लिया था। इसे लेकर आगामी दिनों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेजी दी जानी है। जनसुनवाई से पहले कंपनी प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई है। ढनढनी के ग्रामीणों ने जमीन देने से साफ इंकार कर दिया है। इसे लेकर संयंत्र विस्तार की कवायद में रोड़ा लटक गया है। ग्राम ढनढनी के ग्रामीण अदानी पावर प्लांट पताढ़ी को जमीन नहीं देना चाहते। जिसे लेकर उन्होंने मामले की शिकायत कलेक्टर से की है। कलेक्टर जनदर्शन में किए गए शिकायत में ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम ढनढनी के जमीन को अदानी पावर प्लांट पताढी द्वारा अधिग्रहण करने 27 फरवरी को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन स्कूल मैदान सरगबुंदिया में रखा गया है। जिसका ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि समस्त ग्रामवासी जमीन अधिग्रहण के लिए सहमत नहीं है।

Loading

Latest News

पटवारी पर ऑनलाईन नक्शा में छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीण ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

कोरबा। भैसमा पटवारी तारा कोशले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। पटवारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर...

More Articles Like This