अनशन में बैठी महिलाओं व पुलिस के बीच हुई झड़प, देर रात अस्पताल ले जाने की बात पर हुआ विवाद
कोरबा। रामपुर आईटीआई तानसेन चौक पर फ्लोरा मैक्स से पीडि़त महिलाएं आमरण अनशन पर बैठी हुई हैं। महिलाओं द्वारा कर्ज माफी सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जा रही है। शुक्रवार को अनशन पर बैठी एक महिला की तबियत बिगड़ गई थी। मौके पर ही डॉक्टर की टीम ने उसकी जांच की थी। बताया जा रहा है कि रात में कुछ महिलाओं को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान यहां मौजूद अन्य महिलाएं आक्रोशित हो उठी। देखते ही देखते ही विवाद बढ़ गया, बात झड़प तक पहुंच गई। काफी देर तक आईटीआई तानसेन चौक पर हंगामा मचा रहा। बताया जा रहा है कि विरोध के बाद भी कुछ महिलाओं को अस्पताल दाखिल कराया गया है। फ्लोरा मैक्स के खिलाफ जिले में आंदोलन और समर्थन का दौर चल रहा है। महिलाएं अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। मांग पूरी नहीं होने से नाराज महिलाओं द्वारा आमरण अनशन किया जा रहा है। जिसमें बैठी महिलाओं की तबियत बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल ले जाने की कार्यवाही के दौरान शुक्रवार की रात हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि झड़प में आंदोलनरत कुछ महिलाओं को चोटे भी आई है। महिलाओं ने पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं।
बाक्स
बीएमएस ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ पीडि़त महिलाओं के समर्थन में है। पूर्व में भी रैली व ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसी कड़ी में मांग पूरी नहीं होने पर बीएमएस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। बैंक प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में फ्लोरा मैक्स व माइक्रो फायनेंस बैंकों द्वारा भोली-भाली महिलाओं से ठगी की जा रही है। बैंकों ने नियम का उल्लंघन कर महिलाओं को लोन वितरीत किया है और वसूली के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की ऋण की राशि को माफ किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
![]()

