Wednesday, February 11, 2026

अनुष्का जायसवाल ने जेईई मेंस में हासिल किया 98.43 प्रतिशत अंक

Must Read

अनुष्का जायसवाल ने जेईई मेंस में हासिल किया 98.43 प्रतिशत अंक

कोरबा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस के सेशन-2 का परिणाम घोषित हुआ है, जिसमें नगर पंचायत पाली की होनहार छात्रा कु.अनुष्का जायसवाल ने पहले ही प्रयास मे जेईई मेंस की परीक्षा मे 98.43 प्रतिशत अंक अर्जित कर इतिहास रचते हुए पाली नगर और परिवार को गौरवान्वित किया है।नपं पाली के अटल चौक पर लम्बे समय से स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे डॉ. भारत भूषण जायसवाल और श्रीमती ज्योति जायसवाल की इकलौती बेटी अनुष्का की प्राथमिक, माध्यमिक, और हाई स्कूल की शिक्षा पाली में हुई है। तत्पश्चात अपने व पिता के सपने को पूरा करने बिलासपुर में 12 विद्याध्ययन करते हुए साथ मे जेईई की तैयारी की। अनुष्का ने पहले ही प्रयास में जी ईई मेंस परीक्षा में 98.43 फीसदी परसेंटाइल अंक हासिल कर परिवार और नगर का नाम रोशन किया है। पाली के इतिहास में पहली बार किसी ने जेईई की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग की परीक्षा मे इतना अंक अर्जित किया है। नगर वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए छात्रा और परिवार को ऐतिहासिक सफ़लता पर बधाई और शुभकामनाये दी है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This