अपने दुधमुंहे बच्चे को दांत से काटकर किया जख्मी
कोरबा। कोरबी चौकी क्षेत्र में पांच दिन के बच्चे के हाथ-पैर दांत से काटकर मां फरार हो गई। इस घटना ने आसपास के लोगों को चौंका दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पसान पुलिस थाना के अंतर्गत कोरबी चौकी क्षेत्र से यह मामला सामने आया है। कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 90 किमी दूर स्थित सलाईगोट भुजंगकछार में इस घटना को जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई। बताया गया कि 6 सितंबर की रात्रि को सलाइगोट में रहने वाले मोतीराम और उसकी पत्नी कौशल्या बैगा ने भोजन किया और अपने कक्ष में सो गए। सुबह लगभग 4 बजे निर्दयता की पराकाष्ठा तब हो गई जब कौशल्या ने अपनी 5 दिन की दूधमुंही बच्ची के हाथ-पैर को बुरी तरह से दांत से काट दिया। उसे लहूलुहान करने के साथ निर्मोही माता यहां से भाग खड़ी हुई। मामले की जानकारी परिजनों को तब हुई जब उन्होंने शिशु को रोते हुए पाया। माजरा क्या है यह समझने के लिए उस कक्ष में पहुंचे जहां कौशल्या और उसका शिशु मौजूद था। बालिका की स्थिति देखकर लोग हैरान रह गए। उसके हाथ-पैर से रक्त बह रहा था और वह बुरी तरह से आसपास में तलाश करने पर उसकी मां नहीं मिली, जिसके बाद इस घटना के बारे में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया गया।
![]()




























